उम्मीद है सिंघु व टिकरी बार्डर जल्द खुल जाएंगे: गृह मंत्री शाह से मुलाकात के बाद खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें सिंघु और टिकरी बॉर्डर खोलने के मुद्दे पर जानकारी दी...उम्मीद है दोनों सीमाएं जल्द खोल दी जाएंगी।" बकौल खट्टर, सिंघु बॉर्डर के आसपास के गांवों के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर सीमा तक सड़क खोलने की गुहार लगाई थी।