न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस ने राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2022 जीतने के लक्ष्य पर एक मज़ाकिया ट्वीट किया, "कम-से-कम (उम्मीदें) तो सच्ची पालो।" राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट में यह भी लिखा था कि इस साल 'स्टाइरिस की रैंकिंग भविष्यवाणी से ऊपर उठना है।' स्टाइरिस ने आईपीएल-2021 की अंकतालिका में राजस्थान के सबसे नीचे रहने का अनुमान लगाया था।