उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी: एससी की 4 दिन के कार्यों की रिपोर्ट साझा कर सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यू.यू. ललित ने पिछले 4 दिनों के सुप्रीम कोर्ट के कार्यों की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। सीजेआई ने बताया कि शीर्ष अदालत ने पिछले 4 दिनों में 1293 विविध मामलों, 106 नियमित मामलों और 440 ट्रांसफर से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा किया है।