उल्टी पड़ सकती है हमेशा खुश रहने की कोशिश! स्टडी में किया गया आगाह

टोरंटो स्कारबोरो विश्वविद्यालय और सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की स्टडी के मुताबिक, लगातार सक्रिय होकर खुशी की खोज हमारी मानसिक ऊर्जा को खत्म कर देती है। बकौल रिसर्च, यह खत्म हो चुकी ऊर्जा शरीर के लिए ज़रूरी होती है क्योंकि इसके बिना किसी के लिए खुशी लाने वाली गतिविधियों में शामिल होना मुश्किल हो जाता है।