उसे बनाने में 1 महीने का समय लगा था: वित्त मंत्री को साड़ी भेंट करने वालीं दुलारी देवी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को साड़ी भेंट करने वालीं मधुबनी कला व पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने कहा है, "सीतारमण जी मिथिला चित्रकला संस्थान में आई थीं, जो साड़ी उन्हें उपहार में दी गई थी वह मैंने बनाई थी। उन्होंने कहा, "इसे बैंगलोरी सिल्क कहा जाता है। मुझे यह साड़ी बनाने में एक महीने का समय लगा था।"