उसे भारत की जेल में होना चाहिए: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर पूर्व ब्रिटिश गृह मंत्री
ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में हो रही देरी पर अपनी ही व्यवस्था की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "नीरव को अब तक भारत की जेल में होना चाहिए था। इस लंबी कानूनी देरी से भारत और ब्रिटेन के आपसी कूटनीतिक रिश्तों और भरोसे को भारी नुकसान पहुंचा है।"