उसे मृत घोषित करें: डोमिनिकन रिपब्लिक में लापता हुई भारतीय मूल की छात्रा के परिजन

डोमिनिकन रिपब्लिक में लापता हुई भारतीय मूल की छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के परिजन ने पुलिस से उनकी बेटी को मृत घोषित करने का अनुरोध किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने इसको लेकर छात्रा के परिजन को तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है। छात्रा डोमिनिकन रिपब्लिक में दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गई थी जिसके बाद से वह लापता है।