उसे मौसी के घर भेजा था पता नहीं US कैसे पहुंच गया: डिपोर्ट किए गए हरियाणा के युवक के परिजन

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासी भारतीयों में शामिल हिसार (हरियाणा) निवासी अक्षय सैनी नामक युवक के पिता ने बताया है कि उन्हें बेटे के अमेरिका जाने की जानकारी ही नहीं थी। युवक के दादा निहाल सैनी ने बताया 12वीं पास अक्षय को मौसी के पास पढ़ने भेजा था लेकिन उसने कभी अमेरिका जाने के लिए रुपए नहीं मांगे।