उस दिन जो हुआ मैं हैरान था: जूता फेंकने की कोशिश की घटना पर CJI गवई

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई ने अपनी ओर जूता फेंके जाने की कोशिश की घटना पर कहा है, "जो हुआ उससे मैं और मेरे साथ बैठे जज हैरान थे...अब हमारे लिए यह भूला हुआ अध्याय है।" हालांकि, बेंच के दूसरे न्यायाधीश उज्जल भुईंया ने कहा, "यह घटना सुप्रीम कोर्ट का अपमान है और इसे भूलना नहीं चाहिए।"