उस्मान ख्वाजा के आरोप पूरी तरह बकवास और गलत; सैंडपेपर कांड पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा द्वारा अपनी ऑटोबायोग्राफी में 'बॉल टेंपरिंग' को लेकर खुलासा किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब उस्मान कहते हैं कि...हम सबको पता था कि मैदान में सैंडपेपर जा रहा है तो यह 100% गलत व बकवास है...मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो रहा है।"