उसका ISRO इवेंट में चयन हुआ था, वह होनहार था: IIT बॉम्बे में सुसाइड करने वाले छात्र के पिता
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद उनके पिता ने बताया कि साहिल का चयन इसरो इवेंट के लिए हुआ था। वह रोबोट/एआई इवेंट में 50 लोगों की टीम का नेतृत्व करने वाला था। पिता ने कहा, "वह बहुत होनहार छात्र था, ऐसा कैसे कर सकता था?" परिजनों ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है।