उसके शव में कीड़े लग गए थे, चेहरा कंकाल बन गया था: राजा रघुवंशी का भाई
मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा है कि हत्या के कई दिनों बाद जब राजा रघुवंशी का शव मिला तो उसमें कीड़े लग गए थे और चेहरा कंकाल बन गया था। उन्होंने कहा कि राजा का शव उनसे देखा नहीं जा रहा था। पत्नी सोनम ने राजा की हत्या करवाई थी।