उसने कहा- कपड़े उतारो नहीं तो गोली मार दूंगा: रूसी सैनिक को लेकर यूक्रेनी महिला

यूक्रेन की 50 वर्षीय महिला ने एक रूसी सैनिक पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, "उसने कहा- 'अपने कपड़े उतारो नहीं तो मैं तुम्हें गोली मार दूंगा'।" महिला ने आगे बताया कि उनके पति ने उन्हें बचाने की कोशिश की थी लेकिन उनको (पति) गोली मार दी गई और दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।