उसने कोर्ट का समय बर्बाद किया: सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर पुलिस
मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोज़र रिपोर्ट में कहा है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप के अरबपति चेयरमैन सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला बयान दर्ज कराने भी नहीं आई और उसने कोर्ट का समय बर्बाद किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस दिन रेप होने का आरोप लगा, उस दिन जिंदल ताज लैंड्स एंड होटल नहीं गए थे।