उसने चोरी कबूल की, ₹15 लाख की रिकवरी के समय बीमार पड़ा: यूपी में शख्स की मौत पर पुलिस

आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. ने बुधवार को बताया कि ₹25 लाख की चोरी के आरोपी और पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले सफाईकर्मी ने अपना जुर्म कबूल लिया था। उन्होंने कहा, "पुलिस ने...उसके घर से ₹15 लाख बरामद किए थे और रिकवरी के दौरान वह बीमार पड़ा था।" वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।