उसे अपने किए की सज़ा मिली: झारखंड में डकैती की कोशिश के दौरान मारे गए बदमाश की मां

धनबाद (झारखंड) में मुथूट फिनकॉर्प में डकैती की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में मारे गए बदमाश शुभम सिंह की मां ने कहा है कि उनके बेटे को 'उचित सज़ा' मिली। उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसे गोली मारकर उसके किए की सज़ा दी।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन उसके (शुभम) 4 अन्य डकैत साथियों का क्या पुलिस थाने में बैठाकर अचार डालेगी?"