कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर के पिता ने कहा है कि उनके बेटे को ट्रेनिंग के दौरान किसी तरह का संगीत पसंद नहीं। उन्होंने कहा, "ट्रेनिंग के दौरान...मैं (गाने) चलाने की कोशिश करूं...तो वो मुझे भी डांट देगा।" उन्होंने कहा, "श्रीशंकर कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटता...वो कभी बहाने नहीं ढूंढता।"