एक फैन ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी से ट्विटर पर पूछा कि उन्हें रिटायरमेंट वापस लेना चाहिए क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए हैं। शाहिद ने जवाब दिया, "मैंने (शाहीन को) पहले भी मना किया था कि डाइव न मारें...चोट लग सकती है, आप तेज़ गेंदबाज़ हो...लेकिन बाद में अहसास हुआ कि वह भी अफरीदी ही हैं।"