उसे फांसी दी जानी चाहिए: आफताब के खिलाफ हत्या व अन्य आरोप तय होने के बाद श्रद्धा के पिता

श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने कोर्ट द्वारा आफताब पूनावाला पर श्रद्धा की हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए जाने पर कहा है, "उसे (आफताब) फांसी दी जानी चाहिए।" 1 जून को होने वाली मामले की अगली सुनवाई को लेकर विकास ने कहा, "मैं अदालत से इससे जल्द सुनवाई शुरू करने का अनुरोध करूंगा।"