inshorts

उसेन बोल्ट ने अपने मशहूर विक्ट्री पोज़ के ट्रेडमार्क के लिए अमेरिका में किया आवेदन

ऐथलेटिक्स आइकन उसेन बोल्ट ने अपने सिग्नेचर विक्ट्री सेलिब्रेशन पोज़ के लोगो को ट्रेडमार्क कराने के लिए यूएस पेटेंट ऐंड ट्रेडमार्क ऑफिस में आवेदन किया है। इस पोज़ में बोल्ट पीछे की ओर झुककर आसमान की ओर इशारा करते हुए दिखते हैं। बोल्ट ने कपड़ों, ज्वेलरी और रेस्टोरेंट सहित कई चीज़ों पर लोगो के इस्तेमाल की योजना बनाई है।