उड़ीसा हाईकोर्ट ने B.ed छात्रा के आत्मदाह मामले में SIT जांच का आदेश देने से किया इनकार
उड़ीसा हाईकोर्ट ने बालासोर में बीएड छात्रा के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने के मामले में एसआईटी जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल अपराध शाखा की जांच से संतुष्ट है। कोर्ट ने 17-जुलाई को घटना के विरोध में बंद बुलाने पर बीजेडी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है।