ऊपर चलती रही ट्रेन, नीचे ढहा हिमाचल के इस पुल का हिस्सा; वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली व कटरा (जम्मू-कश्मीर) रेल रूट पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चक्की नदी पर बने एक रेलवे पुल का हिस्सा ढह गया है। हादसे के दौरान एक ट्रेन पुल के ऊपर से गुज़र रही थी जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं।