ऋण संकट के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ US स्टॉक मार्केट, भारतीय शेयर बाज़ार भी खुलते ही गिरा
अमेरिका-चीन के बीच जारी व्यापार तनाव व अमेरिका के दो बैंकों द्वारा लाखों डॉलर्स के डूबे हुए कर्जों के कारण गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, फाइनेंशियल शेयरों में 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली। इसके कारण भारत के साथ कई एशियाई बाज़ार भी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले।