ऋतुराज ने रचा इतिहास, 12वां शतक जड़कर विजय हज़ारे ट्रॉफी का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा

महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 108(131) रन बनाए। यह विजय हज़ारे ट्रॉफी के इतिहास का उनका 12वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो अब तक रॉबिन उथप्पा व अंकित बावने (11-11 शतक) के नाम था।