भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा द्वारा एक पत्रकार के धमकी वाले संदेश शेयर किए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है, "ऋद्धि, आप बस इसका नाम बताइए ताकि क्रिकेट जगत को पता चले कि कौन ऐसे काम करता है।" उन्होंने कहा, "वरना अच्छे लोग भी संदेह के घेरे में आएंगे...यह किस तरह की पत्रकारिता है?"