ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा, रस्सी टूटने से 180 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक

ऋषिकेश (उत्तराखंड) में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने के चलते 24 वर्षीय युवक 180 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक टीन शेड पर गिर गया था और ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कंपनी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

Load More