ऋषभ पंत की बैटिंग के बिना भारतीय टीम मैनेज नहीं कर पाएगी: आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ऋषभ पंत की बल्लेबाज़ी के बिना भारतीय टीम मैनेज नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, "पंत अब वही करते हैं जो वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट करते थे।" पंत को मैच विनर बताते हुए उन्होंने कहा, "बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टेस्ट क्रिकेट की लीक से हटकर कुछ कर पाते हैं।"