क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी पहाड़ी दुल्हन वाले लुक में नज़र आईं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने इस में अपनी शादी की ज्वेलरी पहनी जिसमें गोल्ड चोकर नेकपीस, लेयर्ड नेकलेस, गोल्ड नथ और झुमके शामिल है। उनकी तस्वीरों पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "हमारा कुमाऊंनी कल्चर।"