inshorts

ऋषभ पंत की बहन की शादी में सुरेश रैना ने गाया 'चन्ना मेरेया' गाना, वीडियो हुआ वायरल

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी के कार्यक्रम से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'चन्ना मेरेया' गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान रैना के साथ खड़े पंत भी गाने को गुनगुनाते हुए नज़र आए। एमएस धोनी का भी वीडियो सामने आया था जिसमें वह गाते दिखे थे।