पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें अपने साथियों के बीच सम्मान पाने के लिए रन बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "अगर कप्तान को अपने घरेलू मैदान को किला बनाना है तो उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"