ऋषभ पंत के शतक के बाद द्रविड़ के 'चिल्लाकर' जश्न मनाने की तस्वीर हुई वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट में ऋषभ पंत के शतक लगाने के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के जश्न मनाने की तस्वीर वायरल हो गई है। पंत के शतक लगाने पर द्रविड़ अपनी कुर्सी से उठकर दोनों हाथों को हवा में उठाकर 'चिल्लाने' लगे। एक फैन ने लिखा, "द्रविड़ को ऐसे जश्न मनाते हुए कभी नहीं देखा था।"