डीसी के कप्तान ऋषभ पंत शनिवार को आईपीएल-2024 में पीबीकेएस के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरे और उन्होंने 454 दिन बाद क्रिकेट में वापसी की है। पंत 30 दिसंबर 2022 को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीबीकेएस और डीसी का यह मैच मुल्लांपुर (पंजाब) में खेला जाने वाला पहला आईपीएल मैच है।