पिछले साल दिसंबर में कार हादसे में घायल होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने पहली बार बिना किसी सहारे के चलने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पंत एनसीए के एक अधिकारी की ओर बैसाखी फेंकते नज़र आ रहे हैं और बैकग्राउंड में 'केजीएफ' का थीम म्यूज़िक बज रहा है। पंत ने लिखा, "हैप्पी नो मोर क्रचेज़ डे!"