ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के राज्य ब्रैंड ऐम्बैसडर, सीएम धामी ने उन्हें किया वीडियो कॉल

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्विटर पर पंत के साथ वीडियो कॉल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आज वीडियो कॉल के माध्यम से मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भेंट के लिए आमंत्रित किया।"