वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल हुआ है। हर्षा भोगले के साथ इंटरव्यू खत्म करने के बाद रोहित ने व्यंग्यात्मक लहज़े में कहा, "ऋषभ पंत...मैन ऑफ द मैच हैं?" भोगले ने जवाब दिया, "कम-ऑन रोहित...उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की।"