रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) अपने कप्तान ऋषभ पंत और ऑल-राउंडर अक्षर पटेल समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, स्पिनर कुलदीप यादव व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स डीसी द्वारा रिटेन किए जाने वाले अन्य 2 खिलाड़ी हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।