ऋषि सुनक की 9 साल की बेटी ने लंदन के महोत्सव में किया कुचिपुड़ी डांस, सामने आया वीडियो
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की 9-वर्षीय बेटी अनुष्का सुनक ने शुक्रवार को लंदन में 'रंग'- इंटरनैशनल कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल 2022 में अन्य बच्चों के साथ कुचिपुड़ी डांस की परफॉर्मेंस दी। अनुष्का की मां अक्षता मूर्ति अपनी सास और ससुर के साथ इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम में 4-85 साल की उम्र के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया।