ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद नादिम ज़ाहावी बनाए गए यूके के वित्त मंत्री

ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद नादिम ज़ाहावी को यूके का वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। सुनक ने कहा था कि अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए उनका दृष्टिकोण प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से 'मौलिक रूप से बहुत अलग' है। वहीं, साजिद जाविद के इस्तीफे के बाद स्टीव बार्कले को यूके का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।