1972 के प्लेन क्रैश में बचे लोग मरे हुए सहयात्रियों का मांस खाकर 72 दिन तक रहे थे ज़िंदा

वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद प्लेन क्रैश में 67 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है, 1972 में उरुग्वे एयरफोर्स फ्लाइट 571 प्लेन दक्षिण अमेरिका की एंडीज़ पर्वतमाला पर क्रैश हुआ था। हादसे में बचे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए मरे हुए सहयात्रियों का मांस खाया था। उन्हें 72-दिनों बाद बचाया गया था।