एंथ्रॉपिक के CEO अमोदेई ने 2025 में कमाए ₹174 करोड़, सुंदर पिचाई से भी ज़्यादा: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोदेई को 2025 में कुल $18-मिलियन (₹174-करोड़) का भुगतान मिला था। यह भुगतान गूगल के CEO सुंदर पिचाई के $10.9-मिलियन और एमेज़ॉन के CEO एंडी जैसी के $2.1-मिलियन से ज़्यादा है। वहीं, अमोदेई की बहन और एंथ्रॉपिक की प्रेसिडेंट डेनिएला को $16.4-मिलियन मिले जिसमें स्टॉक और ऑप्शन अवॉर्ड का बड़ा हिस्सा शामिल था।