inshorts

भारत में कोविड-19 के एंडेमिक स्टेज की तरफ बढ़ने की संभावना: विशेषज्ञ

प्रख्यात वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर गगनदीप कांग ने भारत में कोविड-19 के एंडेमिक स्टेज की तरफ बढ़ने की संभावना जताते हुए कहा कि 'कुछ जगहों पर बढ़ते केस तीसरी लहर' का रूप ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनका रूप छोटा होगा लेकिन देशभर में बड़े पैमाने पर फैलेगा। बकौल डॉक्टर, दूसरी लहर के बाद एक-चौथाई भारतीय आबादी अब भी असुरक्षित है।