वाराणसी जा रहे विमान का कॉकपिट खोलने लगा शख्स; हाईजैकिंग के डर से पायलट ने नहीं खोला गेट
सोमवार को बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के कॉकपिट का दरवाज़ा एक यात्री ने खोलने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कॉकपिट में घुसने के लिए सही पासकोड भी डाल दिया लेकिन पायलट ने हाईजैक की आशंका में गेट नहीं खोला। वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।