एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज़ीलैंड में जन्मे विल्सन को 2022 में 5 साल के अनुबंध पर सीईओ नियुक्त किया गया था और जब तक उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता तब तक वह पद पर बने रहेंगे।