टीओआई के मुताबिक, केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय और टाटा संस व एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बीच मीटिंग हुई है जिसमें सरकार ने एयरलाइन को चेतावनी देते हुए 2 अहम सुझाव दिए। इनमें से पहला सुझाव यह है कि एअर इंडिया के सभी डिपार्टमेंट में ज़िम्मेदार लोग अपनी भूमिका निभाएं और दूसरों को बलि का बकरा बनाने से बचें।