एअर इंडिया क्रैश में UK के 2 पीड़ितों के परिजन को गलत शव मिलने के दावे पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया

एअर इंडिया विमान हादसा मामले में यूके के 2 पीड़ितों के परिजन को गलत शव भेजे जाने की रिपोर्ट पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा, "अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल के तहत पीड़ितों की पहचान की थी...सभी पार्थिव शरीरों को अत्यंत पेशेवर तरीके से और मृतकों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संभाला गया था।"