एअर इंडिया ने अहमदाबाद हादसे के 166 पीड़ित परिवारों को दी ₹25 लाख की अंतरिम मदद

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 147 यात्रियों और दुर्घटनास्थल पर मारे गए 19 अन्य लोगों के परिवार वालों को एअर इंडिया ने ₹25-₹25 लाख की अंतरिम सहायता राशि जारी कर दी है। एयरलाइन के मुताबिक, 52 अन्य मृतकों के आवश्यक दस्तावेज़ों का सत्यापन कर लिया गया है और उनके परिवारों को भी जल्द मुआवज़ा राशि दी जाएगी।