एअर इंडिया ने पिछले 3 वर्षों में नैतिकता का उल्लंघन करने वाले 1,000 कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक टाउन हॉल में बताया कि पिछले तीन वर्षों में नैतिकता के उल्लंघन के आरोप में एअर इंडिया के 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। उल्लंघनों में विमान से सामान की तस्करी करना और अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति देना शामिल था।