जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के कुछ ही दिनों बाद एअर इंडिया ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹299 से ₹26,000 तक का फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। यह सरचार्ज 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाली घरेलू उड़ानों के लिए ₹299 और 500-1000 किमी की दूरी तय करने वाली उड़ानों के लिए ₹399 होगा।