एअर इंडिया के कर्मचारी 1 साल तक नहीं निकाले जाएंगे, उसके बाद मिल सकता है वीआरएस
एअर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा संस के ₹18,000 करोड़ की बोली जीतने की घोषणा के बाद सरकार ने कहा है कि कंपनी 1 साल तक किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकती है। विमानन सचिव राजीव बंसल ने कहा है कि कंपनी दूसरे साल से कर्मचारियों को वॉलंटरी रिटायरमेंट (वीआरएस) की पेशकश कर सकती है।