एअर इंडिया के चेयरमैन पद से जे.आर.डी. टाटा को हटाने के बाद लिखा इंदिरा का पत्र आया सामने
एअर इंडिया के चेयरमैन पद से जे.आर.डी. टाटा को हटाए जाने के बाद फरवरी 1978 में उन्हें लिखा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पत्र ऑनलाइन सामने आया है। गांधी ने लिखा था, "आपसे बिछड़कर एअर इंडिया भी उतनी दुखी होगी जितने आप...आप सिर्फ चेयरमैन नहीं बल्कि उसके संस्थापक-पोषक भी थे।" यह पत्र कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शेयर किया था।